
मीडिया को मिली जानकारी अनुसार बरगढ़ खोला के खम्हार कोठीकुंडा के आस-पास ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, बोतली के ग्रामीण को मामूली चोटें…
बरगढ़ खोला के जोबी चौकी क्षेत्र अन्तर्गत खम्हार कोठीकुंडा के आस-पास बोतली (रामपुर) के रहवासी का ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने की घटना सामने आई है। हादसे में ट्रॉली में सवार कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार ग्रामीण टाड़ापारा छठी कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे। अचानक संतुलन बिगड़ने से ट्रॉली पलट गई।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। फिलहाल सभी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। पुलिस/प्रशासन की ओर से घटना की जानकारी ली जा रही है और स्थिति पर नज़र रखी जा रही है।




