
खरसिया।खरसिया स्थित पद्मावती हॉस्पिटल में त्वचा, बाल, नाखून एवं यौन रोगों के उपचार की सुविधा उपलब्ध है। हॉस्पिटल में एम.डी. (त्वचा, यौन एवं कुष्ठ रोग) तथा डर्मेटोसर्जरी विशेषज्ञ डॉ. दिव्या शर्मा द्वारा सेवाएं दी जा रही हैं।
हॉस्पिटल में मुहांसे, दाग-धब्बे, झुर्रियाँ, एलर्जी, सोरायसिस, सफेद दाग, फंगल संक्रमण, बालों के झड़ने, नाखून रोग, स्किन टैग, वार्ट्स, बर्न स्कार व पिगमेंटेशन सहित विभिन्न त्वचा रोगों का उपचार किया जा रहा है। इसके साथ ही STD/STI, HIV, सिफलिस, गोनोरिया, हर्पीस, HPV एवं कुष्ठ रोग की जांच व समुचित इलाज की सुविधा भी उपलब्ध है।
पद्मावती हॉस्पिटल में मेडिकल स्टोर, भर्ती सुविधा, STD स्क्रीनिंग, काउंसलिंग एवं HIV रेफरल की व्यवस्था है।
डॉ. दिव्या शर्मा आगामी शनिवार को दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेंगी।




