खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़विविध खबरें

खरसिया विधायक उमेश पटेल का जन्मदिन क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया…


सेवा,सद्भाव और जनसंपर्क से सजी—

खरसिया। खरसिया विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय एवं जनप्रिय विधायक उमेश पटेल का जन्मदिन अन्य वर्षों की भाती इस वर्ष भी सामाजिक सरोकारों,मानव सेवा और सकारात्मक गतिविधियों के बीच पूरे उत्साह के साथ मनाया गया।

https://x.com/umeshpatelcgpyc/status/1993629874326745521?t=K63u_Rd5m9EyRwPKSwn0Gw&s=19

क्षेत्र में विभिन्न आयोजित कार्यक्रमों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं,आम नागरिकों से लेकर कांग्रेस नेता भी खरसिया विधायक को शुभकामनाएँ दीं।

सेवा कार्यों से हुई दिन की शुरुआत

दिन की शुरुआत खरसिया मदनपुर कांग्रेस कार्यालय से हुई, जहाँ से कार्यकर्ताओं ने सिविल हॉस्पिटल खरसिया पहुँचकर भर्ती मरीजों को फल वितरित किए। इसके पश्चात खरसिया नगर में शहीद नेता नंदकुमार के समाधि स्थल पर भंडारा आयोजित किया गया, जिसमें  ज़रुरत मद लोगों ने भण्डार ग्रहण किया। वरिष्ठ नागरिकों ने विधायक की दीर्घायु और सतत जनसेवा के लिए आशीर्वाद भी दिया।

धमतरी में ‘संविधान बचाओ दिवस’

विधायक उमेश पटेल धमतरी में आयोजित “संविधान बचाओ दिवस” कार्यक्रम में एआईसीसी महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, प्रभारी सचिव डॉ. एस. ए. सम्पत, जरिता लैतफलांग, विजय जांगिड़ सहित प्रदेश व जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ शामिल हुए।

इसी दौरान धमतरी कांग्रेस कार्यालय में पटेल का जन्मदिन केक काटकर धूमधाम से मनाया गया। वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएँ दिए।

रायगढ़ में भी सेवा से जुड़ा उत्सव

जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ शहर/ग्रामीण ने भी जन्मदिन को सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए मनाया। शहर के अनाथालय में बच्चों के साथ केक काटा गया और भोजन वितरण किया गया। वृद्धाश्रम में फल व  कंबल वितरण कर जरूरतमंदों के बीच मानवीय सेवा का संदेश दिया गया।

जनता और कार्यकर्ताओं में उत्साह

दिन भर चले इन विविध कार्यक्रमों ने खरसिया विधायक के जन्मदिन को सेवा, सद्भाव और जन-जुड़ाव का उत्सव  बना दिया। किरोड़ीमल नगर में स्वक्षता दीदीयों को कम्बल वितरित किए।


खरसिया के लोकप्रिय विधायक उमेश पटेल के जन्मदिन पर पूर्व जनपद पंचायत खरसिया उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल ने कहा कि खरसिया विधायक उमेश पटेल जनसेवा,सरल स्वभाव और विकास–मुखी कार्यशैली के कारण क्षेत्र में युवाओं से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक सभी के प्रिय हैं। उन्होंने आगे कहा कि उनके नेतृत्व में खरसिया विधानसभा क्षेत्र ने उल्लेखनीय प्रगति की है और सामाजिक सौहार्द तथा जनकल्याण के कार्यों को नई दिशा मिली है।

विधायक पटेल का आभार

https://www.facebook.com/share/p/182m2VLJoU/

खरसिया विधायक उमेश पटेल ने सभी कार्यकर्ताओं,नागरिकों और शुभचिंतकों का धन्यवाद आभार ज्ञापित करते हुए कहा—

https://www.facebook.com/share/p/1BjBE77Ws9/


“आप सभी का स्नेह और विश्वास ही मेरे काम की असली शक्ति है।”

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!