जोबी में मां महालक्ष्मी पूजन एवं आनंद मेला महोत्सव संपन्न,विधायक उमेश पटेल ने की शिरकत…

खरसिया विकासखंड के बरगढ़ खोला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जोबी में सोमवार को समस्त ग्रामवासियों द्वारा भव्य ‘‘मां महालक्ष्मी पूजन एवं आनंद मेला महोत्सव’’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की विशेषता रही कि इसमें खरसिया विधायक उमेश पटेल तथा धरमजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया ने पहुँचकर श्रद्धालुओं और ग्रामीणों से भेट मुलाकात की।
https://x.com/umeshpatelcgpyc/status/1993201759339397467?t=lB1VEyhDIXxMqBBE7f1KTg&s=19
महोत्सव के दौरान विधायकों ने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन समाज को एकजुट करने का कार्य करते हैं। माँ महालक्ष्मी के पूजन से समृद्धि, सौभाग्य और खुशहाली का संदेश मिलता है। उन्होंने ग्रामीणों द्वारा किए गए सामूहिक आयोजन की सराहना की और इसे क्षेत्र की सामूहिक संस्कृति का प्रतीक बताया।
इस दौरान ग्राम के वरिष्ठजन, महिलाएँ, युवा और बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आनंद मेले में खाद्य स्टॉल, पारंपरिक खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम और आकर्षक झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे।
अंत में आयोजनकर्ताओं ने दोनों विधायकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके आगमन से कार्यक्रम की शोभा और उत्साह में वृद्धि हुई।



