कुसमुरा में स्व. रामाधीन नायक जी की प्रथम पुण्यतिथि पर संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ 28 नवंबर से…

रायगढ़। ग्राम कुसमुरा स्थित नायक परिवार के गृह प्रांगण में स्वर्गीय रामाधीन नायक जी की प्रथम पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

भगवान श्री राधामाधव जी की अनंत कृपा से यह कथा 28 नवंबर से 05 दिसंबर 2025 तक आयोजित होगी, जिसमें क्षेत्रवासियों को कथा अमृत का रसपान कराने हेतु सभी श्रद्धालुओं को सपरिवार आमंत्रित किया गया है।

कार्यक्रम का शुभारंभ 28 नवंबर की सुबह 8 बजे कलश यात्रा से होगा, जिसके उपरांत कथा व्यास पं. श्री रामेश्वर शुक्ला ‘कुसमुरा वाले’ जी के मुखारविंद से कथा प्रवचन प्रारंभ होगा। यज्ञाचार्य के रूप में पं. काशीनाथ मिश्र, पं. अनादि मिश्रा, पं. रोशन शुक्ला, पं. गोविन्द शुक्ला, पं. मिथिलेश शुक्ला एवं पं. अरविन्द शुक्ला अनुष्ठान संपन्न कराएंगे।
कथा क्रम इस प्रकार है:
- 28 नवंबर (शुक्रवार) – कथा महात्म्य, परीक्षित जन्म
- 29 नवंबर (शनिवार) – अजामिल चरित्र, प्रहलाद कथा
- 30 नवंबर (रविवार) – गजेन्द्र मोक्ष, वामन अवतार, श्रीराम एवं कृष्ण कथा
- 01 दिसंबर (सोमवार) – बाल लीलाएँ, गोवर्धन पूजा
- 02 दिसंबर (मंगलवार) – महारास, उद्धव-गोपी संवाद, रुक्मिणी विवाह
- 03 दिसंबर (बुधवार) – सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष, कथा विश्राम
- 04 दिसंबर (गुरुवार) – तुलसी वर्षा एवं पूर्णाहुति
- 05 दिसंबर (शुक्रवार) – सहस्त्रधारा स्नान, महाप्रसाद एवं भंडारा
दोपहर 3 बजे से प्रतिदिन कथा आरंभ होगी।

आयोजकों अमृत लाल, नरेन्द्र, रोहिणी, मनोज, षट्वदन, चैतन्य, होमेश तथा समस्त नायक परिवार ने ग्रामवासियों एवं श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि इस शुभ अवसर पर उपस्थित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करें।
कार्यक्रम संचालन में सनत–सिन्धु नायक, सतीश–ज्योति नायक, सविता–नरेन्द्र पटेल एवं विनीत डोल कुंवर नायक सक्रिय सहयोग प्रदान कर रहे हैं।



