भाजपा पार्षद नंदकुमार यादव की मौके पर मौत…
खरसिया। भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के कुशवाबहरी भागीरथी द्वार के पास स्टेट हाइवे 200 पर आज ढ़लती शाम को एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना हुई। इस हादसे में नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर के वार्ड क्रमांक 06 के भाजपा पार्षद नंदकुमार यादव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
सूचना मिलते ही भूपदेवपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच जारी है, वहीं घटनाकारीत वाहन को पुलिस ने अभिरक्षा में ले लिया है।
अचानक हुए इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक और सदमे का माहौल है। परिवारजनों और समर्थकों में गहरा दुःख व्याप्त है।




