रायगढ़

नशामुक्त भारत अभियान के पाँच वर्ष पूर्णः 18 नवम्बर को चक्रधर बाल सदन में होगा कार्यक्रम

रायगढ़।नशामुक्त भारत अभियान के पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर समाज कल्याण विभाग, रायगढ़ द्वारा 18 नवम्बर को एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन पूर्वान्ह 11 बजे से चक्रधर बाल सदन, हण्डी चौक, रायगढ़ में होगा, जिसमें भारत माता वाहिनी समूह की महिला सदस्य विशेष रूप से शामिल होंगी।
कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए वर्चुअल कार्यक्रम, नशामुक्ति रैली तथा व्यापक स्तर पर शपथ समारोह आयोजित किया जाएगा। जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि नशामुक्त भारत अभियान के पांच वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाए तथा समाज में नशे के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूकता बढ़ाई जाए। इसके साथ ही अभियान के तहत जिले के शिक्षा विभाग, महाविद्यालयों, सभी जनपद पंचायतों, नगरीय निकायों एवं विश्वविद्यालयों में भी एक साथ शपथ समारोह आयोजित किए जाएंगे, ताकि युवा वर्ग और आम नागरिकों को नशामुक्ति के संकल्प से जोड़ा जा सके। समाज कल्याण विभाग ने सभी नागरिकों से इस कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में हिस्सा लेने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग देने की अपील की है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!