छत्तीसगढ़रायगढ़विविध खबरें

तारापुर स्कूल में आनंद मेला लगा कर मनाया बाल दिवस 

विद्यार्थियों के लिए विविध प्रतियोगिताएं सम्पन्न

रायगढ़। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं बच्चों के प्रिय नेता पं.जवाहरलाल नेहरू की जन्म जयंती पर विद्यालय में आनंद मेला लगाकर विविध खेल प्रतियोगिता एवं प्रश्न मंच क्वीज प्रतियोगिता के माध्यम से उत्सव के साथ बाल दिवस मनाया गया । विद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना, रेडक्रास, क्रीड़ा एवं, एक्टीवीटी, इको क्लब के संयुक्त सहभागिता के साथ शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय तारापुर में 14 नवम्बर को शाला विकास एक प्रबंध समिति के अध्यक्ष डोलनारायण पटेल, एसएमसी सदस्य एवं क्षेत्र के बीडीसी श्रीमती अंजू पटेल, कैलाश निषाद की गरिमामयी उपस्थिति व प्रोत्साहन में विद्यालय के प्र. प्राचार्य भोजराम पटेल, वरिष्ठ व्याख्याता एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती मंजू  पटेल, वरिष्ठ व्याख्याता रेडक्रास प्रभारी चन्द्रशेखर पटेल, वरिष्ठ व्याख्याता त्रय चंद्रकांता सिदार, ज्योति देवांगन, फणेन्द्र कुमार पटेल, पीटीआई श्रीमती वीणा पाणी, माध्यमिक खण्ड के प्रधान पाठक श्रीमती सुधाबाला नायक, श्रीमती वंदना यादव, मनोज कुमार पटेल,  विज्ञान सहा.शि.श्रीमती रीता चौहान, प्राथमिक खण्ड से माधुरी पटेल, भूपेन्द्र सिदार, कार्यालयीन स्टॉफ आर.के.बिंद, श्रीमती सरिता पटेल, अलेख राम सिदार महेन्द्र सिदार की सहभागिता में बच्चों द्वारा विविध स्टाल लगाकर आनंद मेला को सजाया गया ।

विद्यालय परिसर में लघु मेला का स्वरूप था जहां बच्चे दुकान लगाकर बाजार की परिस्थिति व विशेषताओं का अध्ययन भी कर रहे थे वहीं शिक्षक व विद्यार्थी ग्राहक बनकर उनके स्टाल में निर्मित गुपचुप, बड़ा-भजिया, समोसा, भेलपुरी, चना-मुरमुरा इत्यादि का रसास्वादन भी कर रहे थे । विद्यालय में इस आयोजन के माध्यम से उन्हें बाजार व अर्थव्यवस्था आय – व्यय, लागत की व्यवहारिक शिक्षा भी दी जा रही थी साथ में अर्थोपार्जन के लिए आत्मनिर्भरता का संदेश भी दिया गया। विविध खाद्य पदार्थ के स्टाल लगाने वाले सहभागी विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार की ओर से पुरुस्कार प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ डॉ.के.वी.राव के निर्देश पर बच्चों के बौद्धिक दक्षता को प्रेरित करने के लिए क्वीज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया एवं चयनित विद्यार्थियों को जिला मुख्यालय में केरियर काउंसलिंग कार्यक्रम में प्रतिनिधित्व का अवसर दिया जायेगा ।

खेल प्रतियोगिता का भी किया गया आयोजन :

छात्र छात्राओं मे आपसी सौहार्द एवं अनुशासनात्मक भाव प्रतिष्ठित करने के उद्देश्य से उनके बीच विविध खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया जिसमें कबड्डी, रस्साकस्सी, कुर्सी दौड़ जैसे मनोरंजक खेलों में विद्यार्थियोंने भाग लेकर आनंद उठाया । इस खेल प्रतियोगिता के विजेताओं को विशेष भी पुरुस्कार एवं रनिंग शील्ड देकर प्रोत्साहित किया गया ।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!