छत्तीसगढ़रायगढ़

राष्ट्रीय एकता दिवसः लौह पुरुष सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर कलेक्टर ने दिलाई एकता की शपथ

रायगढ़, राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रतीक लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर जिला कलेक्टोरेट परिसर में कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने अपने अदम्य साहस, दूरदृष्टि और नेतृत्व क्षमता से भारत को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया। वे सच्चे अर्थों में राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रतीक थे। कलेक्टर ने कहा कि आज का दिन हमें यह संकल्प लेने का अवसर देता है कि हम सभी मिलकर अपने देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए सदैव समर्पित रहेंगे और उनके आदर्शों का पालन करेंगे।

इस दौरान सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ ली। सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने और अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने सत्यनिष्ठा से संकल्प लिया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर राकेश गोलछा, श्रीमती पूजा बंसल सहित कलेक्टोरेट के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!