
29 अक्टूबर को नगरवासियों की सुख-समृद्धि हेतु गौ पूजन कार्यक्रम का आयोजन
खरसिया। गौ सेवा गौ धाम खरसिया में आगामी 29 अक्टूबर 2025 (गोपाष्टमी पर्व) के अवसर पर कामधेनु गौ सेवा संगठन, खरसिया द्वारा भव्य गोपाष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम पूर्ण रूप से गौ माता की सेवा, पूजन एवं परिक्रमा को समर्पित रहेगा।
कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक गौ धाम के कपाट खुले रहेंगे, जिसमें गौ पूजन, गौ परिक्रमा, गौ भोग और गौ सेवा का अवसर प्रत्येक श्रद्धालु को प्राप्त होगा। विशेष रूप से दोपहर 11 बजे नगरवासियों की सुख-समृद्धि की कामना हेतु सामूहिक गौ पूजन कार्यक्रम रखा गया है।
गौ भक्तों, सनातन धर्म प्रेमियों एवं नगरवासियों से सादर अनुरोध किया गया है कि वे इस पुण्य अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर गौ माता की आराधना, सेवा और पूजन में सहभागी बनें।
कार्यक्रम स्थल “गौ सेवा गौ धाम, खरसिया” (बेनी प्रसाद गजानंद पेट्रोल पंप के पीछे) पर रहेगा। आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि यह अवसर धर्म, संस्कृति और आस्था के संगम का प्रतीक होगा, जहाँ हर व्यक्ति सार्वजनिक रूप से आकर गौ सेवा का पुण्य लाभ प्राप्त कर सकता है।
📞 संपर्क: 9826136053
🙏🐂 जय गौ माता – जय नंदी बाबा 🐂🙏
विनीत: कामधेनु गौ सेवा संगठन, खरसिया (छत्तीसगढ़)




