छत्तीसगढ़बिलासपुररायपुर

कमल किशोर पटेल स्टेट बार कौंसिल ऑफ छत्तीसगढ़ के सदस्य निर्वाचित

अघरिया समाज का गौरव – प्रदेश में सर्वाधिक मत पाकर रचा इतिहास


रायपुर/बिलासपुर।छत्तीसगढ़ राज्य के सभी पंजीकृत अधिवक्ताओं के संगठन स्टेट बार कौंसिल ऑफ छत्तीसगढ़ की 25 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए हुए चुनावों का परिणाम घोषित हो गया है। इसमें अघरिया समाज के गौरवशाली प्रतिनिधि श्री कमल किशोर पटेल ने 408 मतों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए स्टेट बार कौंसिल ऑफ छत्तीसगढ़ के सदस्य के रूप में विजय प्राप्त की है।

प्रदेशभर में सर्वाधिक मत पाकर उन्होंने न केवल अपनी लोकप्रियता सिद्ध की है, बल्कि अब वे बार कौंसिल ऑफ छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष पद के भी मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं।

ज्ञात हो कि श्री कमल किशोर पटेल सक्ती जिले के डभरा विकासखंड के ग्राम साल्हे के मूल निवासी हैं। वर्तमान में वे डभरा में निवासरत होकर हाइकोर्ट बिलासपुर में अधिवक्ता के रूप में कार्यरत हैं। समाजसेवा में गहरी रुचि रखने वाले श्री पटेल समय-समय पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर, सम्मान समारोह, एवं सहायता शिविरों का आयोजन करते रहते हैं, जिनसे क्षेत्र की आम जनता निरंतर लाभान्वित होती रही है।

आप अखिल भारतीय अघरिया समाज क्षेत्रीय समिति डभरा के निर्वतमान अध्यक्ष तथा वर्तमान में संयोजक के रूप में समाज के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

उनकी इस ऐतिहासिक जीत पर अखिल भारतीय अघरिया समाज के केंद्रीय अध्यक्ष श्रीमती ऊषा पटेल, सभी केंद्रीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारीगण तथा समस्त अघरिया समाज ने हर्ष व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
सभी ने आशा व्यक्त की है कि वे शीघ्र ही बार कौंसिल ऑफ छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष पद पर भी निर्वाचित होकर समाज एवं प्रदेश दोनों का नाम ऊँचा करेंगे।

✍️ विजय पटेल के कलम से


Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!