खरसियाविविध खबरें

अंधकार से प्रकाश की ओर — विधायक उमेश पटेल ने दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ

खरसिया। अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाले पावन पर्व दीपावली के अवसर पर खरसिया विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक उमेश नन्द कुमार पटेल ने क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली केवल दीप प्रज्वलन का पर्व नहीं,बल्कि यह सद्भाव, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है,जो जीवन में नई प्रेरणा और आशा का संचार करता है।

विधायक उमेश नन्द कुमार पटेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा —

“दीपावली का यह पर्व हम सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और आनंद के नवदीप प्रज्ज्वलित करे। आइए, हम सब मिलकर दीपोत्सव को स्वच्छता, सद्भाव के संकल्प के साथ मनाएं।”

उन्होंने आगे कहा कि दीपावली हमें यह संदेश देती है कि जैसे दीपक अपने प्रकाश से अंधकार को मिटाता है, वैसे ही हमें भी अज्ञान, अन्याय और विषमता के अंधकार को दूर कर समाज में प्रकाश फैलाना चाहिए।

इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों से आपसी भाईचारा, सहयोग और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
खरसिया विधान सभा क्षेत्र सहित समूचे देश प्रदेश में दीपावली की रौनक देखते ही बन रही है। बाजारों में चहल-पहल है, घरों में सजावट और मंदिरों में भक्ति का वातावरण व्याप्त है।

विधायक उमेश नन्द कुमार पटेल ने अंत में कहा —

https://x.com/umeshpatelcgpyc/status/1980098353179599257?t=1X7p2xA2JLapaB8jo9kFaA&s=19

“आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ। महालक्ष्मी और भगवान गणेश जी की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति और प्रगति के दीप सदा जलते रहें।”

शुभ दीपावली — खरसिया की धरती पर हर हृदय में उजाला हो, यही कामना।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!