शोक समाचार…

मुरा निवासी भरत लाल पटेल …
खरसिया। क्षेत्र के राजनैतिक, समाजसेवा में सदैव अग्रणी रहने वाले श्री भरत लाल पटेल जी का निधन हो गया है। वे चपले मंडल के वर्तमान अध्यक्ष पवन पटेल के पिताश्री थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्री भरत लाल पटेल जी का आज रात्रि लगभग 10 बजे अपने निवास स्थान पर गोलोकधाम गमन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे।
स्वर्गीय पटेल जी अपने पीछे भाई बहन दो पुत्र, पुत्रवधु,पुत्री-दामाद नाती-पोता सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन की सूचना से पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। वे न केवल भाजपा संगठन के समर्पित कार्यकर्ता थे,बल्कि क्षेत्र की जनता के शुभचिंतक और समाज में सक्रिय सहयोगी के रूप में भी जाने जाते थे।
परिवार सहित ग्रामवासी,जनप्रतिनिधि तथा सामाजिक संगठनों ने उनके निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कल दिनांक 17 अक्टूबर 2025, दिन शुक्रवार को प्रातः 08:00 बजे उनके निज निवास से अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। गृह ग्राम मुरा मुक्तिधाम में उनका दाह संस्कार किया जाएगा।
इस अवसर पर सचिव सह मीडिया प्रभारी नरेन्द्र पटेल ने अखिल भारतीय अघरिया समाज इकाई खरसिया के अध्यक्ष हेमन्त कुमार पटेल,सामाजिक बंधुओं के ओर से गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि श्री भरत लाल पटेल जी का निधन समाज और संगठन दोनों के लिए अपूरणीय क्षति है।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को यह गहन दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति।




