जैमुरा में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन…

भगवान श्री राधा-कृष्ण की असीम अनुकंपा से ग्राम जैमुरा में भक्ति एवं श्रद्धा का अद्भुत समागम
खरसिया। ग्राम जैमुरा में इस वर्ष भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिकता का संगम लेकर “संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ महोत्सव” का भव्य आयोजन साहु परिवार द्वारा किया जा रहा है। यह दिव्य आयोजन दिनांक 23 अक्टूबर 2025 से 30 अक्टूबर 2025 तक संपन्न होगा।
यह आयोजन श्री अखिल कोटि ब्रह्माण्ड नायक, अकारण करुणा वरुणालय, वृंदावन युगल सरकार भगवान श्री राधा-कृष्ण की असीम कृपा से संपन्न होने जा रहा है। आयोजन स्थल ग्राम जैमुरा में इस अवसर पर भक्तिरस और हरिनाम संकीर्तन की मधुर धारा प्रवाहित होगी।
🌸 कार्यक्रम की रूपरेखा
- गुरुवार, 23 अक्टूबर (कार्तिक शुक्ल पक्ष द्वितीया):
कलश यात्रा (प्रातः 9 बजे), वेदी पूजन एवं कथा महात्म्य। - शुक्रवार, 24 अक्टूबर (तृतीया):
वराह अवतार एवं सती चरित्र का वर्णन। - शनिवार, 25 अक्टूबर (चतुर्थी):
पुरंजनोपाख्यान एवं प्रह्लाद चरित्र। - रविवार, 26 अक्टूबर (पंचमी):
श्रीराम कथा एवं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लासमय आयोजन। - सोमवार, 27 अक्टूबर (षष्ठी):
श्रीकृष्ण बाललीला एवं गोवर्धन धारण लीला। - मंगलवार, 28 अक्टूबर (सप्तमी):
रास रहस्य एवं श्रीकृष्ण-रुक्मिणी मंगल प्रसंग। - बुधवार, 29 अक्टूबर (अष्टमी):
सुदामा चरित्र एवं कथा विश्राम। - गुरुवार, 30 अक्टूबर (नवमी):
हवन, तर्पण, तुलसी वर्षा, पूर्णाहुति एवं सहस्त्रधारा के साथ कथा का समापन होगा।
🕰️ कथा समय:
प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक
🎤 कथा वाचक के श्रीमुख से:
श्रद्धेय पं. गांधी महाराज जी (जैमुरा)
📞 मो.- 9575528915
🙏 आयोजक परिवार:

इस पावन अवसर पर आयोजक परिवार,समस्त ग्रामवासी एवं श्रद्धालुजन सपरिवार,अपने ईष्ट-मित्रों सहित उपस्थित होकर कथा श्रवण एवं हरिनाम संकीर्तन का लाभ लें तथा अपने जीवन को धर्म,भक्ति और ज्ञान की मधुर धारा से सराबोर करें।


