खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़े की शुरूआत…

खरसिया भाजपा ने किया साफ सफाई एवं रक्तदान शिविर का आयोजन

संतोष यादव @खरसिया। भगवान विश्वकर्मा जयंती के दिन 17 सिंतबर को देश के सबसे लोकप्रिय एवं यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75वीं जन्मदिन पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दौरान खरसिया भाजपा नेताओें ने वरिष्ठ भाजपा नेता गिरधर गुप्ता के मार्गदर्शन एवं मंडल अध्यक्षद्वय विजय शर्मा एवं डाॅ. हितेश गबेल के नेतृत्व में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उक्त रक्तदान शिविर में 75 लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं हास्पीटल स्टाफ उपस्थित रहे।
विदित हो कि नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन से महात्मा गांधी एवं लाल बहादूर शास्त्री के जन्म दिन 02 अक्टूबर तक को सेवा पखवाडा के रूप में मनाने का निर्णय भारतीय जनता पार्टी ने लिया। इसी क्रम में पखवाडा के प्रथम दिवस अर्थात दिनांक 17 सिंतबर को सुबह 7 बजे खरसिया के भाजपाईयों ने वरिष्ठ भाजपा नेता गिरधर गुप्ता के मार्गदर्शन में एवं मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा के नेतृत्व में पखवाडा कार्यक्रम की प्रभारी बेबी सिंह ठाकुर एवं राजेन्द्र राठौर पालू के उपस्थिति में स्थानीय चंदनताल पार स्थित अटल परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर पूरे परिसर में साफ सफाई की गई एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेयी की प्रतिमा में माल्यार्पण किया गया। स्वच्छता अभियान के दौरान पूर्व मंडल अध्यक्षद्वय सतीष अग्रवाल, राजेन्द्र राठौर पालू, विनोद कबूलपूरिया, अशोक अग्रवाल, मंडल महामंत्रीद्वय मनीष रावलानी, आनंद अग्रवाल, पार्षद दीपक अग्रवाल, देवप्रसाद चैहान, साहिल शर्मा, मीडिया प्रभारी संतोष यादव, सौरभ अग्रवाल, राहूल अग्रवाल, रविन्द्र गबेल, शशि राठौर, विजय शर्मा, मोती महंत, जयप्रकाश श्रीवास, दिलीप शर्मा, देव साहू, सुमति यादव, सरित सहिस, रजनी सिदार, राहूल अग्रवाल, कैलाश शर्मा, अमित साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वहीं के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन के अवसर पर पूरे देश में चल रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के भारतीय जनता पार्टी खरसिया द्वारा जिला स्तरीय विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन स्थानीय सिविल हास्पीटल खरसिया में किया गया। जिसमें देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के 75वीं जन्मदिवस के अवसर पर 75 रक्तवीरों ने अपने रक्त का दान किया। रक्त दान करने वालों में भाजपा कार्यकर्ता के साथ साथ नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के जनसामान्य लोगों के अलावा शासकीय महाविद्यालय खरसिया के एनसीसी कैडेटो ने भी रक्तदान किया।

इस रक्त शिविर में विशेष रूप से खनिज निगम के पूर्व अध्यक्ष गिरधर गुप्ता, जिला भाजपा अध्यक्ष अरूणधर दीवान, जिला महामंत्री जतिन साव, जिला कोषाध्यक्ष सनत नायक, छाया विधायक महेश साहू, खरसिया प्रभारी नरेश पटेल, जिला पंचायत सदस्य बलदेव कुर्रे, सतबाई छोटे लाल पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रविंद्र गबेल जनपद उपाध्यक्ष डाॅ. हितेश गबेल, मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा, छेदूराम राठिया, जिला मंत्री गायत्री केशरवानी, पूर्व मंडल अध्यक्षद्वय सतीष अग्रवाल, राजेन्द्र राठौर पालू, मंडल महामंत्रीद्वय मनीष रावलानी, आनंद अग्रवाल, तारापुर मंडल अध्यक्ष गौरीशंकर पटेल, मीडिया प्रभारी संतोष यादव, रविंद्र गबेल, विनोद कबूलपूरिया, अशोक अग्रवाल, पार्षद राधेश्याम राठौर, अरूण चैधरी, दीपक अग्रवाल, देवप्रसाद चैहान, साहिल शर्मा, शशिकांत राठौर, विजय शर्मा, मोती महंत, जयप्रकाश श्रीवास, दिलीप शर्मा, देव साहू, राहूल अग्रवाल, सतीष केथलिया, लक्ष्मी पटेल, जय पटेल, प्रशांत यादव, कैलाश शर्मा, किशोर शर्मा, नीलेश ठाकुर, नीलेश अग्रवाल टैंगो, आलोक शर्मा, रानू दर्शन, अमित साहू, छाल मंडल से मनोज शाह, चपले मंडल से लकेश्वर चैहान, देवीनाथ पटेल, दिनेश पटेल, शशि पटेल, महिला मोर्चा से लक्ष्मी साहू, कुंती साहू, सुमति यादव, सरित सहिस, रजनी सिदार, ललिता तरूण अग्रवाल, रितु राज सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अशोक मंडी ने प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी का जन्मदिन पर केक काटा – वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक अग्रवाल मंडी द्वारा प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के जन्म दिवस अवसर पर अस्पताल परिसर में वरिष्ठ भाजपा नेता गिरधर गुप्ता, विनोद कबूलरिया, पालू राठौर, केक काटकर जन्म दिन मनाया गया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित जिला स्तरीय रक्तदान शिविर खरसिया में छाया विधायक खरसिया महेश साहू, वरिष्ठ नेता नरेश पटेल, जनपद उपाध्यक्ष डाॅ. हितेश गबेल, एसडीओपी प्रभात पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रविंद्र गबेल ने भी रक्तदान किया।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!