
✍️गिरीश राठिया @खरसिया। डाक्टर डी पी पटेल के दादाजी स्वर्गीय गोविन्द राम पटेल जी के आकस्मिक निधन पर आयोजित दशगात्र संस्कार कार्यक्रम गृह ग्राम जैमुरा में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि,समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक सम्मिलित हुए।

स्व. पटेल का निधन 19 अगस्त 2025, मंगलवार को हुआ था। उनका दशगात्र संस्कार 29 अगस्त, शुक्रवार को ग्राम जैमुरा में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर शोक-संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे खरसिया विधायक एवं प्रदेश के लोकप्रिय नेता उमेश पटेल, धरमजयगढ़ विधायक लालजीत सिंह राठिया, मनोज गबेल अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस खरसिया ग्रामीण,पूर्व जनपद उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नेत्रानंद पटेल, अभय मोहन्ती, सुकदेव डनसेना, सुनील शर्मा नीरज पटेल, प्रिंस सलुजा, राम शर्मा,अजय पटेल, डालिस शर्मा, गोपाल शर्मा, मुकेश पटेल,

भाजपा नेता गिरधर गुप्ता, नगरपालिका खरसिया अध्यक्ष कमल गर्ग पालु राठौर, हनुमान अग्रवाल सहित क्षेत्र के अनेक सम्मानित नागरिक,डाक्टर साहब,पत्रकार बंधुओं उपस्थित रहे।

सामाजिक संगठनों की ओर से अखिल भारतीय अघरिया समाज इकाई खरसिया के अध्यक्ष हेमन्त कुमार पटेल, केन्द्रीय प्रतिनिधि गोपाल कृष्ण नायक “देहाती”, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नेतराम पटेल, संरक्षक भोलाशंकर पटेल,रामाधार पटेल सहित अनेक सामाजिक बंधुजन उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

सभी आगंतुक ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार बोधीराम, मालिकराम, टीकाराम, नरसिंह, तोरण, तुलेश्वर, सरवन, तेजराम, जगतराम, कुमार, यशवंत, मिनकेतन, बंधुराम एवं डॉ. डी.पी. पटेल, आशीष, आलोक (नाती),श्रीमती हेमकुंवर पटेल (पत्नी),चन्द्रिका प्रसाद पटेल (पुत्र),
सेतराम पटेल (पुत्र)समस्त पटेल परिवार,
को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

🙏 ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिवार को संबल प्रदान करें। 🙏



