खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़

भूपदेवपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही – माण्ड नदी किनारे चल रही चार अवैध महुआ शराब भट्टियां ध्वस्त

खरसियापुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन में जिलेभर में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भूपदेवपुर थाना पुलिस ने आज बड़ी सफलता हासिल की।

थाना प्रभारी उप निरीक्षक संजय नाग के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम जबलपुर से लगे माण्ड नदी किनारे दबिश दी।

गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्यवाही में चार अलग-अलग स्थानों पर चल रही महुआ शराब भट्टियां ध्वस्त की गईं।

पुलिस के अचानक पहुंचने से पहले आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन कार्यवाही के दौरान प्रत्येक स्थान पर रखे गए 40–50 बोरी महुआ पास को मौके पर नष्ट कर दिया गया। साथ ही शराब बनाने के उपकरण व ढांचे भी पूरी तरह तोड़ दिए गए, ताकि भविष्य में अवैध शराब बनाने की गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।

कार्यवाही के बाद थाना प्रभारी संजय नाग ने गांव में मुनादी कराकर लोगों को चेतावनी दी कि अवैध शराब निर्माण या कारोबार में लिप्त पाए जाने वालों पर कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

इस अभियान में भूपदेवपुर थाना स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब पर नकेल कसने की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।


Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!