छत्तीसगढ़धरमजयगढ़

मुख्यमंत्री साय ने धरमजयगढ़ में पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न श्रद्धेय स्व.श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी की प्रतिमा का किया अनावरण…

रायगढ़।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ प्रवास के दौरान तहसील कार्यालय के सामने अटल परिसर में भारत भारतरत्न श्रद्धेय स्व. श्री अटल बिहारी बाजपेयी जी की प्रतिमा का अनावरण किया।


मुख्यमंत्री ने प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि अटल जी भारतीय राजनीति के आदर्श पुरुष, सशक्त नेतृत्व और मर्यादित आचरण के प्रतीक थे। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि धरमजयगढ़ में अटल जी की प्रतिमा स्थापना न केवल उनके योगदान को स्मरण कराएगी, बल्कि यह स्थान जनसेवा और राष्ट्रभक्ति के संदेश का केंद्र बनेगा।
कार्यक्रम में वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी, राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह, लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया,नगर निगम के महापौर जीवर्धन चौहान,कुमार प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल सरकार,अरूणधर दीवान, विजय अग्रवाल, गुरूपाल भल्ला,श्रीकांत सोमावार,रत्थू गुप्ता,सतीश बेहरा,पवन शर्मा, टार्जन सहित अन्य जनप्रतिनिधि,अधिकारी, सामाजिक संगठनों के सदस्य एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!