खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़विविध खबरें

⚠️ खतरनाक वॉटरफॉल में युवाओं की मस्ती पर पुलिस की पैनी नजर, जारी किया गया सतर्कता और जिम्मेदारी का संदेश…

खरसिया।मानसून के मौसम में जहां प्रकृति अपनी खूबसूरती बिखेर रही है, वहीं वॉटरफॉल्स और झरनों की ओर युवाओं का आकर्षण भी तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन यही मस्ती,कई बार लापरवाही और जोखिम भरे स्टंट के कारण जानलेवा साबित हो रही है। रायगढ़ जिले के केराझर और परसदा जैसे खतरनाक वॉटरफॉल्स पर कुछ युवकों द्वारा किए गए लापरवाह स्टंट्स और सोशल मीडिया वीडियो पोस्ट को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सख़्त कदम उठाए हैं।

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन में न सिर्फ चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं, बल्कि नियमित पेट्रोलिंग और निगरानी भी शुरू कर दी गई है। पुलिस की ओर से स्पष्ट संदेश है — जान की कीमत समझें, दिखावे की हदें न लांघें।

एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल ने

https://youtu.be/utBAtod7u1U?si=0h_IqP9I7oSmEa4E

आज विशेष जागरूकता संदेश जारी करते हुए कहा कि सोशल मीडिया के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डालना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने लोगों से अपील की है कि प्राकृतिक स्थलों पर जाते समय पूर्ण सतर्कता और जिम्मेदारी बरतें।

सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने क्षेत्र के प्रमुख पिकनिक स्पॉट्स, वॉटरफॉल्स और झरनों पर सतत निगरानी रखें। इसके साथ ही स्थानीय प्रशासन के सहयोग से बैरिकेडिंग,चेतावनी संकेतक और सुरक्षा उपायों को मजबूत करें।

पुलिस ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों को ऐसे खतरनाक स्थलों पर अकेले जाने से रोकें। युवाओं से आग्रह किया गया है कि वे सोशल मीडिया के दिखावे में जोखिम न उठाएं। नियमों की अनदेखी करने पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

रायगढ़ पुलिस का यह कदम सुरक्षित पर्यटन और जिम्मेदार नागरिक व्यवहार को बढ़ावा देने की दिशा में न सिर्फ सराहनीय है, बल्कि संभावित हादसों को रोकने में भी महत्वपूर्ण साबित होगा।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!