
खरसिया। राष्ट्रीय राजमार्ग 49 (एनएच-49) के पलगड़ा से चपले तक के हिस्से में लगातार हो रहे सड़क हादसों ने क्षेत्रवासियों की चिंता को गहरा कर दिया है। आए दिन हो रही दुर्घटनाएं न केवल जनहानि का कारण बन रही हैं, बल्कि स्थानीय लोगों के मन में असुरक्षा की भावना भी पैदा कर रही हैं।
आज रात्रि 09:30बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में सरवानी गांव के युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया।

मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार, युवक किसी कार्य से बाइक से जा रहा था, तभी एक ट्रेलर वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस डायल 112 टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल सिविल हॉस्पिटल खरसिया लाया गया,डाक्टर से परीक्षण उपरान्त युवक का मृत्यु होना पाया
युवक की पहचान वार्ड क्रमांक 03 सरवानी निवासी अजय कुमार पिता गुरुचरण के रूप में की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वाहन की तलाश जारी है।
स्थानीय लोगों ने एनएच49 पर तेज रफ्तार वाहनों और सुरक्षा इंतजामों की कमी को लेकर नाराजगी जताई है और दुर्घटना स्थल पर स्पीड ब्रेकर या चेतावनी संकेत लगाने की मांग की है।




