Uncategorised

JSW प्लांट में ठेका मजदूर की मौत,ट्रेनिंग के दौरान आया हार्ट अटैक…

खरसिया। मीडिया को मिली जानकारी अनुसार JSW प्लांट में कार्यरत एक ठेका मजदूर की ड्यूटी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान उमेश यादव के रूप में हुई है,जो ट्रेनिंग के लिए प्लांट आया हुआ था।

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह हृदयविदारक घटना कल लगभग सुबह 11 बजे के आस-पास हुई। बताया जा रहा है कि उमेश यादव को अचानक सीने में तेज दर्द हुआ और वह बेहोश हो गया। तत्काल उसे पास के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

शाम ढलते ही शव को पोस्टमार्टम के लिए रायगढ़ के केजीएच अस्पताल भेजा गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

हालांकि प्रथम दृष्टया मौत का कारण हृदयाघात (हार्ट अटैक) बताया जा रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।

घटना के बाद मृतक के सहकर्मियों और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!