
खरसिया। खरसिया थाना क्षेत्र के बकेली गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना निकल कर सामने आई है, जहां मंगलवार को एक पुत्र ने अपने ही पिता पर धारदार हथियार से ताबड़-तोड़ हमला कर दिया। मामूली पारिवारिक विवाद ने ऐसा भयावह रूप ले लिया कि गांव के लोग स्तब्ध हैं।
मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बकेली निवासी संतोष और उसका पुत्र कुश के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि गुस्से से आग-बबूला कुश ने घर में रखे धारदार हथियार से अपने पिता की गर्दन पर कई बार वार कर दिया। हमले में संतोष गंभीर रूप से घायल हो गया और लहूलुहान हालत में ज़मीन पर गिर पड़ा।
आस-पास के लोगों ने शोर सुनकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर तुरंत पहुंची खरसिया पुलिस ने आरोपीत कुश गबेल को मौके से ही हिरासत में ले लिया। घायल संतोष को हाॅस्पिटल पहुंच पाता उसके पहले प्राण पखेरू उड़ चला…
गांव में इस घटना से मातम छा गया है। लोग स्तब्ध हैं कि एक पुत्र अपने पिता का इस कदर रक्तरंजित कर सकता है। ग्रामीणों ने इस हत्याकांड को दुर्भाग्यपूर्ण,अमानवीय और हृदयविदारक बताया है।
यह घटना न केवल एक परिवार की त्रासदी है, बल्कि समाज के सामने एक बड़ा सवाल भी खड़ा करती है – क्या रिश्तों में अब सहनशीलता और संवाद की जगह हिंसा और असहिष्णुता ने ले ली है?
खरसिया पुलिस के खुलासे के इन्तजार मे…✍️




