छत्तीसगढ़धरमजयगढ़

धर्मजयगढ़ वनमंडल के बांसबाड़ी जंगल में हाथियों का दल सक्रिय,ग्रामीणों को सतर्कता बरतने की अपील…

धर्मजयगढ़ – छत्तीसगढ़ के धर्मजयगढ़ वनमंडल अंतर्गत छाल परिक्षेत्र के बेहरामार परिसर स्थित बांसबाड़ी जंगल में हाथियों के दल के सक्रिय होने की सूचना है। वन विभाग के अनुसार, यह जंगली हाथियों का दल लगातार क्षेत्र में विचरण कर रहा है, जिससे आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है।

वन विभाग ने बेहरामार और आस-पास के ग्रामीणों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। ग्रामीणों से कहा गया है कि रात के समय अकेले जंगल या खेतों की ओर न जाएं, हाथियों को देखने या उनके पास जाने की कोशिश न करें, और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत वन अमले को सूचित करें।

हाथी मित्र दल,वनकर्मियों की टीम क्षेत्र में तैनात है तथा लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी प्रकार की जनहानि या फसल को नुकसान न हो।

हाथी मित्र दल का अनुरोध:

  • हाथियों से दूरी बनाकर रखें
  • तेज रोशनी या पटाखों से उन्हें न डराएं
  • बच्चों और बुजुर्गों को घर से बाहर न निकलने दें
  • हाथियों की सूचना तुरंत हाथी मित्र दल,वन विभाग को दें

https://www.facebook.com/share/r/15c2xP5PPa/

प्राकृतिक जीवन के प्रति सम्मान और सतर्कता ही हमारी सुरक्षा है।
– स्थानीय वन विभाग

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!