भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के लिए रवाना हुए नेता, रेल यात्रा में दिखा उत्साह

रायपुर,– मैनपाट में आयोजित होने जा रहे भाजपा के तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए आज प्रमुख नेताओं का दल रायपुर से अंबिकापुर (सरगुजा) के लिए ट्रेन से रवाना हुआ। इस यात्रा में छत्तीसगढ़ सरकार के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी जी भी शामिल रहे।
https://www.facebook.com/share/p/14FeaJiyR7B/
रेल यात्रा के दौरान नेताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा के संबंध में एक नेता ने कहा, “रेल यात्रा का अपना ही आनंद होता है। यह हर बार स्मृतियों को ताज़ा कर देती है।”
7 से 9 जुलाई तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में संगठनात्मक विषयों, आगामी रणनीतियों और कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने संबंधी सत्र आयोजित किए जाएंगे। मैनपाट का शांत वातावरण और प्राकृतिक सौंदर्य इस शिविर को विशेष बना रहे हैं।
https://www.facebook.com/share/168PpbS8aS/
प्रदेशभर से भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, विधायक, सांसद और कार्यकर्ता इस शिविर में भाग लेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, यह शिविर आगामी चुनावों की दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है।



