खरसिया। स्थानीय प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए खरसिया तहसीलदार श्रीमती अनुराधा पटेल का स्थानांतरण कर दिया गया है। उन्हें रायगढ़ तहसील में अतिरिक्त तहसीलदार के रूप में पदस्थ किया गया है।
वहीं, नायब तहसीलदार से पदोन्नति प्राप्त कर रायपुर से रायगढ़ आए श्री संदीप सिंह राजपूत को खरसिया का नया तहसीलदार नियुक्त किया गया है।
खरसिया क्षेत्र में श्रीमती अनुराधा पटेल की कार्यशैली की सराहना की जाती रही है। उनके कार्यकाल में राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और जनता से सहज संवाद की नीति से कई समस्याओं का समाधान हुआ।




