बंगाल में बवाल : रैली के लिए पहुंचे भाजपा अध्यक्ष नड्डा के काफिले पर पथराव

पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हमला किया गया है। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों ने डायमंड हार्बर से गुजर रहे उनके काफिले को रोकने की कोशिश की। साथ ही उनके काफिले पर पथराव किया गया। वह पार्टी कार्यकर्ताओं की एक बैठक को संबोधित करने के लिए दक्षिण 24 परगना जा रहे हैं।
West Bengal: Protestors attempted to block a road in Diamond Harbour from where BJP President JP Nadda's convoy was passing, protestors also pelted stones at his convoy
He is on his way to South 24 Paraganas to address a meeting of party workers.
— ANI (@ANI) December 10, 2020
भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप
इससे पहले भाजपा ने आरोप लगाया कि टीएमसी ने डायमंड हार्बर में पार्टी कार्यकर्ताओं पर हमला किया है। वहीं, टीएमसी ने इन आरोपों को सिरे से नकार दिया है। गौरतलब है कि राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में राज्य में चुनावी हलचल बढ़ गई है।
गृह मंत्रालय ने नड्डा की सुरक्षा में चूक को लेकर बंगाल सरकार से मांगा जवाब
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की सुरक्षा में चूक को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार से जवाब मांगा है। इस संबंध में राज्य सरकार को पत्र लिखा गया है। राज्य के मुख्य सचिव को इस संबंध में जवाब दाखिल करना है। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है।
दिलीप घोष का आरोप, नड्डा की सुरक्षा में चूक
पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख दिलीप घोष कोलकाता में कहा, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के राज्य के दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक हुई है। कल उनके कार्यक्रमों में पुलिस की कोई मौजूदगी नहीं थी। मैंने गृह मंत्री अमित शाह और प्रशासन को इस संबंध में पत्र लिखा है।




