खरसियाछत्तीसगढ़

ईश्वर शरण पाण्डेय के सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित…

प्रवीण चतुर्वेदी @खरसिया। भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव आयोजन समिति खरसिया से जुड़े विप्रजनों ने अपने साथी पुरानी बस्ती खरसिया निवासी ईश्वर शरण पाण्डेय के सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर ईश्वर से मृतात्मा को मोक्ष और उनके परिजनों को संबल प्रदान करने की विनती की है।

ज्ञात हो कि ब्राह्मण समाज के सक्रिय और मिलनसार युवा ईश्वर शरण पाण्डेय का 01 जून को सड़क दुर्घटना में दुःखद निधन हो गया। उनके निधन पर ब्राह्मण समाज के रिपुसूदन पाण्डेय ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि हमने अपना एक सहयोगी साथी, छोटा भाई खो दिया है। वे समाज के हर कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते थे और हमेशा सक्रिय भूमिका निभाते थे। इतनी अल्पायु में इनका अचानक सबको छोड़कर जाना बहुत कष्टदायक है। भगवान परशुराम जन्मोत्सव आयोजन समिति से जुड़े प्रवीण चतुर्वेदी ने कहा कि ईश्वर शरण पाण्डेय अत्यंत व्यवहार कुशल, मिलनसार, मृदुभाषी और सहयोगी प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। किसी से भी वे हमेशा हंसकर ही मिलते थे और सबको बराबर सम्मान देते थे। उनके निधन से हमने अपना एक सच्चा साथी खो दिया है।

इसी तरह विप्र समाज के वरिष्ठ मार्गदर्शक रूपेंद्र शर्मा, डॉक्टर जी एन तिवारी, नारायण प्रसाद पाण्डेय, एल पी शर्मा, गंगा प्रसाद तिवारी, नारायण प्रसाद चौबे, जी एल दुबे, नेत्रानन्द दुबे, किरण कुमार दुबे, प्रेमशंकर तिवारी, भुनेश्वर पाण्डेय, दिनेश तिवारी, गिरजा शंकर शुक्ला, आनंद शंकर द्विवेदी, भरत पाण्डेय, बृजेश शर्मा, प्रमोद तिवारी, तरुण पाण्डेय, भागवताचार्य पंडित दीपककृष्ण महराज, प्रदीप पाण्डेय, राजेश शर्मा, दीपक पाण्डेय, गोविंद पाण्डेय, चण्डी चरण पाण्डेय, पंकज द्विवेदी, विनय पाण्डेय, सुरेश पाण्डेय, पवन द्विवेदी, नवीन दुबे, कान्हा शास्त्री, विनोद शर्मा, दुर्गेश नन्दन पाण्डेय, दिलीप पाण्डेय, टंकेश्वर मिश्रा, प्रशान्त पाण्डेय, तरुण पाण्डेय, आदर्श तिवारी, अनिल तिवारी आदि ने उनके निधन पर उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!