राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी ने की हाई लेवल मीटिंग, राष्ट्रीय सुरक्षा स्थिति की हुई समीक्षा

प्रधानमंत्री मोदी ने की हाई लेवल मीटिंग, राष्ट्रीय सुरक्षा स्थिति की हुई समीक्षा

पाकिस्तान के हालिया ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार को अपने निवास पर एक अहम उच्चस्तरीय बैठक की। इस बैठक में देश की सुरक्षा स्थिति और जवाबी रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह, थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी और रक्षा सचिव आरके सिंह मौजूद थे।

इससे पहले आज सुबह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी सुरक्षा हालात की समीक्षा की थी। यह समीक्षा ऐसे समय हुई जब पाकिस्तान ने एक दिन पहले यानी गुरुवार रात भारत के पश्चिमी सीमा क्षेत्रों में कई ड्रोन और मिसाइल हमले किए। इन हमलों का उद्देश्य भारतीय शहरों, नागरिक ढांचों और सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाना था। हालांकि भारतीय वायु रक्षा प्रणालियों, विशेष रूप से S-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली, ने इन हमलों को प्रभावी ढंग से नाकाम कर दिया और किसी बड़े नुकसान से देश को सुरक्षित रखा।

प्रधानमंत्री की यह बैठक देश की सुरक्षा एजेंसियों के साथ तालमेल बनाए रखने और भविष्य की तैयारियों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।-(PIB)

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!