बनहर निवासी अशोक कुमार पटेल का आकस्मिक निधन,नाता रिश्तेदारों में शोक की लहर…

खरसिया: ग्राम बनहर से एक अत्यंत दु:खद समाचार आ रहा है। गांव के सम्मानित निवासी अशोक कुमार पटेल का आज आकस्मिक निधन हो गया। वे एक नेकदिल, मिलनसार और समाजसेवा के प्रति समर्पित व्यक्ति थे। उनके निधन से न सिर्फ उनका परिवार बल्कि पूरा क्षेत्र शोकाकुल है।

अभी 63 दिन पूर्व ही उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रजनी अशोक पटेल(दीदी) का देहांत हुआ था। उनके वियोग के शोक से उबरने से पहले ही अशोक कुमार पटेल जी भी इस नश्वर संसार को छोड़कर शिव लोक धाम को प्रस्थान कर गए।
उनके निधन से क्षेत्र नाते-रिश्तेदारों ने एक सच्चे सरल व्यक्तित्व को खो दिया है। ग्रामीणों ने उनके योगदान और आत्मीय स्वभाव को याद करते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
ओम् शांति।