
खरसिया। खरसिया विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक उमेश पटेल ने खरसिया विकासखण्ड के ग्राम रजघटा में आयोजित श्री अखण्ड नवधा रामायण पाठ में शामिल होकर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ रामायण पाठ में सहभागिता की और क्षेत्र एवं प्रदेशवासियों के सुख, शांति व समृद्धि की प्रार्थना की। उपस्थित ग्रामीणों एवं भक्तों ने विधायक का आत्मीय स्वागत किया और उनके साथ रामभक्ति में भावपूर्ण सहभागिता की।
https://twitter.com/umeshpatelcgpyc/status/1912537998484251133?t=kyZgmId4wM6GWmJX4BnsHQ&s=19
विधायक उमेश पटेल ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में सद्भाव, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने आयोजकों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं



