अपराधछत्तीसगढ़

पुसौर में डबल मर्डर से सनसनी: मां-बेटी की निर्मम हत्या,निर्माणाधीन मकान में मिले शव के सुराग…

रायगढ़ – जिले के पुसौर थाना क्षेत्र में आज सुबह डबल मर्डर की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक ही परिवार की मां और बड़ी बेटी की जघन्य हत्या कर दी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही रायगढ़ एसपी मौके पर पहुंचे और जांच की कमान संभाली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक महिला अपने दो बेटियों के साथ घर में रहती थी। छोटी बेटी किसी काम से कल घरघोड़ा गई हुई थी। जब वह आज सुबह घर लौटी, तो देखा कि घर के दरवाजे खुले हैं,मां और बड़ी बहन का कहीं पता नहीं है और मकान के अंदर चारों ओर खून फैला हुआ है। यह दृश्य देखकर उसने तत्काल अपने परिजनों और पुसौर पुलिस को सूचित किया।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। तलाशी के दौरान पास ही निर्माणाधीन मकान में ईंटों के नीचे से दो पांव नजर आए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम और स्निफर डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया गया है। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुट गई है और हर एंगल से जांच की जा रही है।

फिलहाल पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, और ग्रामीणों की भारी-भीड़ घटनास्थल पर जुटी हुई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों से बचें और जांच में सहयोग करें…

(जैसे ही और जानकारी सामने आएगी, समाचार को अपडेट किया जाएगा।)

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!