खरसियाछत्तीसगढ़

स्टंटबाज बाइकर्स और अवैध कारोबारियों पर भुपदेवपुर पुलिस की सख्ती,थाना प्रभारी ने दी चेतावनी…

भुपदेवपुर। थाना क्षेत्र में बढ़ती स्टंटबाजी और अवैध गतिविधियों को लेकर भुपदेवपुर थाना प्रभारी सीता राम ध्रुव ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि स्टंटबाज बाइकर्स और अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों को समय रहते अपनी गतिविधियों में सुधार लाना होगा,अन्यथा शिकायत मिलते ही उनके खिलाफ सख्त़ वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

थाना प्रभारी ध्रुव ने बताया कि सार्वजनिक स्थलों पर तेज रफ्तार से बाइक चलाना, खतरनाक स्टंट करना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि आम जनता की जान को भी खतरे में डालता है। साथ ही,क्षेत्र में किसी भी प्रकार के गैरकानूनी व्यापार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पुलिस प्रशासन की इस चेतावनी के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है और आम नागरिकों ने इस पहल का स्वागत किया है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!