कांकेर: तेज रफ्तार में लापरवाही,ओवरटेक करते वक्त बस से टकराया बाइक सवार,मौके पर मौत…

कांकेर। नेशनल हाईवे-30 पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह हादसा लखनपुरी के पास हुआ,जहां बाइक सवार ने यात्री बस को लापरवाहीपूर्वक ओवरटेक करने की कोशिश की और हादसे का शिकार हो गया।
मृत युवक की पहचान कानापोड निवासी छम्मन तिवारी के रूप में हुई है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में हादसे की पूरी घटना कैद हुई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि छम्मन ने तेज गति से चल रही बस को ओवरटेक करने की कोशिश की, लेकिन नियंत्रण खो बैठा और उसकी बाइक सीधे बस से टकरा गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही शिव लोक को प्रिय हो गया। हादसे के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे,लेकिन तब तक छम्मन की जान जा चुकी थी।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। ये हादसा एक बार फिर से यह सोचने पर मजबूर करता है कि सड़क पर लापरवाही कितनी भारी पड़ सकती है।
सड़क सुरक्षा को लेकर अलर्ट:
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करें और तेज रफ्तार या लापरवाही से वाहन न चलाएं।




