आध्यात्मखरसियाछत्तीसगढ़

रामनवमी पर खरसिया विधायक उमेश पटेल ने दी शुभकामनाएं,सामाजिक एकता का दिया संदेश…

खरसिया। विधायक उमेश पटेल ने रामनवमी के पावन अवसर पर धर्म नगरी स्थित श्रीराम मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के चरणों में प्रदेशवासियों के लिए सुख,समृद्धि, और निरंतर प्रगति की प्रार्थना की…

रामनवमी के पावन अवसर पर खरसिया विधायक उमेश पटेल ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक एकता और सांस्कृतिक समृद्धि का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विविधता और सामाजिक सौहार्द हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

https://twitter.com/umeshpatelcgpyc/status/1908705364268233210?t=TZCKMxiPx-LnZvE_OzJ65Q&s=19

विधायक पटेल ने कहा”भगवान श्रीराम के आशीर्वाद और हमारे परिश्रम से हम सभी मिलकर एक समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करेंगे।” उन्होंने इस पर्व को आपसी भाई-चारे और शांति का प्रतीक बताते हुए सभी को मिल-जुलकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

खरसिया में रामनवमी के अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।भक्तों ने भक्ति और उत्साह के साथ भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना की और रामधुन का आयोजन भी हुआ। समूचा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

कार्यक्रम के अंत में उमेश पटेल ने सभी श्रद्धालुओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए समाज में एकता और सद्भाव बनाए रखने की अपील की…

https://twitter.com/umeshpatelcgpyc/status/1909105807368552855?t=nDiU32nLeIXxqWQEcKs56Q&s=19

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!