केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहुंचे दंतेवाड़ा

छत्तीसगढ़।आज दंतेवाड़ा में एक ऐतिहासिक दिन देखने को मिला जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय यहां पहुंचे।

इस दौरान उन्होंने सर्वप्रथम मां दंतेश्वरी के दरबार में

पहुंचकर पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
https://twitter.com/vishnudsai/status/1908425658491183196?t=5amO4If_YpB2UrEj_UMlwg&s=19
पूजन के बाद अमित शाह बस्तर के पारंपरिक महोत्सव ‘बस्तर पंडुम’ के समापन समारोह में शामिल होंगे। यह समारोह बस्तर की सांस्कृतिक विविधता और परंपराओं का जीवंत प्रतीक माना जाता है।
इसके साथ ही अमित शाह क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे और स्थानीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

यह दौरा राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे बस्तर क्षेत्र में केंद्र और राज्य सरकार की उपस्थिति और प्रतिबद्धता स्पष्ट होती है।




