आध्यात्मखरसिया

जन-जन के प्रिय नेता उमेश पटेल ने दी नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं

खरसिया विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक उमेश पटेल ने समस्त क्षेत्रवासियों को हिन्दू नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि की अनंत शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि माँ दुर्गा का आशीर्वाद समस्त जनता पर बना रहे और सभी के कष्टों का नाश हो।

विधायक उमेश पटेल हमेशा से ही जनसेवा और जनभावनाओं के प्रति समर्पित रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह नया वर्ष सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति लेकर आए। उनके इस भावनात्मक संदेश ने क्षेत्र के लोगों के मन को छू लिया और चारों ओर हर्षोल्लास का वातावरण बन गया।

क्षेत्रवासियों ने भी विधायक उमेश पटेल को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में खरसिया विधानसभा विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और उनकी संवेदनशीलता ही उन्हें जनता के और करीब लाती है।

✍️

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!