आध्यात्मखरसियाछत्तीसगढ़

श्रीराम जन्मोत्सव: श्रद्धा और भक्ति की अनुपम छटा

खरसिया। भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव इस बार भव्यता और अपार श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। श्री राम नवमी आयोजन समिति और श्री राम जानकी मंदिर समिति ने इस पावन अवसर को ऐतिहासिक बनाने के लिए विशेष तैयारियां की हैं।

भक्ति में सराबोर होगा नगर

 06 अप्रैल को रामनवमी के शुभ अवसर पर नगर भक्ति रस से सराबोर होगा। सुबह 10 बजे से भजन-कीर्तन का आयोजन भक्तों को ईश्वर भक्ति में लीन कर देगा। दोपहर 12 बजे भगवान रामलला का जन्मोत्सव और महाआरती होगी, जिसमें भक्तगण अपने आराध्य के जन्म का उल्लास मनाएंगे।

प्रसाद रूपी अन्न का वितरण 

दोपहर 01 बजे भंडारा आयोजित किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु भगवान का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य अर्जित करेंगे। शोभायात्रा शाम 04 बजे श्री राम जानकी मंदिर से निकलेगी,जिसमें जनप्रतिनिधी और नगर के आस-पास के गणमान्यजनों के गौरवपूर्ण उपस्तिथि में नगर भ्रमण के बाद पुनः मंदिर में आरती के साथ विराम लेगी।

शुभ संयोग में होगी पूजा-अर्चना 

इस वर्ष रामनवमी का शुभ संयोग अद्वितीय है। रवि पुष्य योग,सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग जैसे शुभ योग इस दिन को और अधिक पावन बनाएंगे। इस दिन गृह प्रवेश,नए व्यवसाय का आरंभ और शुभ कार्य अत्यंत फलदायी माने जाते हैं।

श्रीराम के जन्म का दिव्य उद्देश्य

 त्रेता युग में भगवान विष्णु ने श्रीराम रूप में अवतार लेकर अधर्म और अन्याय का नाश किया। उनका जीवन मर्यादा, कर्तव्य और भक्ति का प्रतीक है। यह पर्व हमें उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा देता है।

भव्य श्रृंगार और आयोजन की तैयारियां पूर्ण

श्रीमती वंदना अग्रवाल (एलआर) द्वारा राम जानकी मंदिर में भगवान श्रीराम की पोशाक और श्रृंगार सामग्री अर्पण की जाएगी। आयोजन समिति के अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल, संरक्षक गिरधर गुप्ता, सचिव राजेश घनसु, कोषाध्यक्ष विनोद कबुलपुरिया सहित समस्त समिति के सदस्य, मंदिर के महंत त्रिवेणी दास महाराज, सियाराम सखा मंडल, गौशाला समिति और श्रद्धालु आयोजन को भव्य बनाने में जुटे हैं।

राममय होगा खरसिया

नगर में जगह-जगह श्रीराम के जन्मोत्सव का आयोजन होगा। घर-घर में पूजा-अर्चना होगी, मंदिरों में घंटा-घड़ियाल गूंजेंगे और भगवान श्रीराम के प्रिय व्यंजनों का भोग अर्पित किया जाएगा। मान्यता है कि इस दिन रामजी की आराधना करने से सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

भगवान श्रीराम के जयघोष से गूंजते खरसिया की यह रामनवमी भक्ति,प्रेम और उल्लास का संदेश लेकर आएगी।

AD

दीयों की चमक और मंत्रों की गूंज के साथ, आपके जीवन में खुशियां और संतोष भर जाए
आपको राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं

✍️ जय सियाराम

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!