खरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़

तेज रफ्तार में ट्रैक्टर पलटने से युवक की दर्दनाक मौत

भुपदेवपुर। भुपदेवपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रक्सापाली में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में करन राठिया (25) की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, करन राठिया 25 मार्च को दोपहर करीब 12:30 बजे अपने खेत से मुरूम लाने गया था। मुरूम लोड कर वापस घर लौटते समय, ग्राम रक्सापाली के बड़े मुड़ा नहरपार चंदन तालाब पुल के पास उसने तेज गति और लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए वाहन को पलट दिया।

हादसे में करन ट्रैक्टर के इंजन के नीचे दब गया, जिससे उसके पूरे शरीर और सिर पर गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत भुपदेवपुर थाना को सूचना दी। 112 वाहन के सुरेश सिदार की मदद से करन को इलाज के लिए खरसिया सिविल हाॅस्पिटल ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने जांच पड़ताल कर उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के परिजन तोरन राठिया ने भुपदेवपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि यह दुर्घटना खुद करन की चुक/लापरवाही से हुई है, इसलिए उन्हें किसी पर संदेह नहीं है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्यवाही कर रही है।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!