
नंदेली।खरसिया विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक उमेश पटेल ने रायगढ़ विकासखंड के ग्राम बरदापुटी में आयोजित शिवमहापुराण कथा में शामिल होकर कथा श्रवण का लाभ लिया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों की खुशहाली एवं समृद्धि की मंगल कामना की।
शिवमहापुराण कथा के इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। विधायक उमेश पटेल ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में आध्यात्मिकता और सकारात्मकता का संचार होता है। उन्होंने आयोजन समिति परिवार को इस भव्य आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकजुट करने का कार्य करते हैं।
https://twitter.com/umeshpatelcgpyc/status/1904554166791639282?t=lFtCg5ILQL4Q2aSi_wNPEg&s=19
इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, पंच-सरपंच एवं स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे और सभी ने कथा श्रवण कर देवाधिदेव महादेव का आशीर्वाद प्राप्त किया।




