
भुपदेवपुर।मिली जानकारी अनुसार भुपदेवपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रक्सापाली में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक 25-27 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
एक वाहन के चपेट में आने से युवक की मौत होने की ख़बर ,स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद भुपदेवपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान की जा रही है और पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
इस हादसे से गांव में शोक का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सड़क पर सतर्कता बरतें और यातायात नियमों का पालन करें।




