
खरसिया।रायगढ़ खरसिया एनएच 49 पर आज एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक जीएसटी कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रक्सापाली-नावापारा पूर्व के मध्य के पास ढलती शाम को घटित हुई है।
क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, रायगढ़ से होली मिलन समारोह में शामिल होने के लिए तीन गाड़ियों में सवार होकर रायगढ़ की टीम खरसिया के लिए रवाना हुई थी। किसी को अंदेशा नहीं था कि रायगढ़ से महज 19 किलोमीटर की दूरी पर मौत उनका इंतजार कर रही है। किसी अज्ञात वाहन ने कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एक जीएसटी कर्मचारी शिव यादव की मौके पर ही मौत हो गई।
घायलों की स्थिति गंभीर

भुपदेवपुर थाना क्षेत्र के रक्सापाली -नावापारा पूर्व के मध्य एनएच 49 हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में रजत मिश्रा,अर्जुन गुप्ता और राजकुमार पैंकरा शामिल बताया जा रहा हैं। इनका इलाज रायगढ़ के प्राईवेट अस्पताल में चल रहा है। हादसे में शामिल वाहन का नंबर CG13AP4803 बताया जा रहा है।
भुपदेवपुर पुलिस जांच में जुटी
घटना की जानकारी मिलते ही भुपदेवपुर थाना प्रभारी सीता राम ध्रुव ,प्रधान आरक्षक जे पी नायक,गहलोत ,प्रदीप तिवारी भुपदेवपुर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई राहत बचाव करते हुए घायलों को हाॅस्पिटल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
परिवार में शोक की लहर
इस दुखद घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोग भी इस हादसे से सदमे में हैं। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
अधिक जानकारी के लिए जुड़े रहें।