
राबर्टसन।परमपिता परमेश्वर श्री गुरुदेव नारायण शिव शंकर एवं श्री राधाकृष्ण व राम जी की असीम कृपा से कुर्रुभांठा (सेन्द्रीपाली) में भव्य संगीतमय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।

इस पावन अवसर पर समस्त श्रद्धालुओं को ईष्ट मित्रों एवं परिवार सहित सादर आमंत्रित किया गया है।

इस ज्ञान यज्ञ में श्रीमती प्रभा देवी जी (एम.ए संस्कृत, हिन्दी, बी.एड., संगीत विशारद् एवं शिक्षा विशारद्) द्वारा श्रीराम कथा का अमृतपान कराया जाएगा। यज्ञाचार्य पंजय कुमार पाण्डे (कछार वाले) के मार्गदर्शन में कथा का आयोजन होगा।

पावन प्रसंग:

- चैत्र कृ पक्ष 08 शनिवार 22.03.2024: कलश यात्रा एवं देवपूजन
- चैत्र कृ पक्ष 09 रविवार 23.03.2025: श्रीराम कथा महात्म्य, सती मोह, भारद्वाज संवाद
- चैत कृ पक्ष 10 सोमवार 24.03.2025: देवी पार्वती जन्म, शिव विवाह
- चैत्र कृ पक्ष 11 मंगलवार 25.03.2025: श्रीराम जन्म महोत्सव, श्रीराम बाल चरित्र
- चैत कृ पक्ष 12 बुधवार 26.03.2025: धनुष यज्ञ, श्रीराम विवाह
- चैत्र कृ पक्ष 13 गुरुवार 27.03.2025: श्रीराम वनवास, भरत चरित्र
- चैत कृ पक्ष 14 शुक्रवार 28.03.2025: जटायु प्रसंग, सबरी चरित्र, हनुमान चरित्र
- चैत्र कृ पक्ष 15 शनिवार 29.03.2025: अंगद चरित्र, युद्ध आरंभ, रावण वध, श्रीराम चरित्र महिमा
- चैत शु पक्ष 01 रविवार 30.03.2025: श्रीराम राज्याभिषेक, रामायण महात्म्य कथा विश्राम एवं चढ़ोत्री
- चैत्र शु पक्ष 02 सोमवार 31.03.2025: तुलसी वर्षा हवन, सहस्र धारा, ब्राह्मण भोज, प्रसाद वितरण
कथा समय:

- प्रत्येक दिन: दोपहर 03:00 बजे से 06:30 बजे तक
कथा स्थल:
- कुर्रुभांठा (सेन्द्रीपाली)
विशेष आकर्षण:

रात्रि में सत्संग, रामायण पार्टी एवं कीर्तन मंडली का विशेष आयोजन होगा।
आयोजक:

समस्त ग्रामवासी कुर्रुभांठा,सेन्द्रीपाली,बड़े जामपाली,रक्सापाली, गिण्डोला एवं समस्त क्षेत्रावासी तहसील खरसिया,जिला रायगढ़ (छ.ग.)

सभी श्रद्धालुओं से निवेदन है कि इस पावन अवसर पर उपस्थित होकर कथा का आनंद लें और पुण्य अर्जित करें।