छत्तीसगढ़रायगढ़

तहसील कार्यालय में जमा होगें रकबा सुधार के आवेदन

रायगढ़ । खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु किसान पंजीयन का कार्य 17 अगस्त 2020 से 17 नवम्बर 2020 तक पूरा किया गया है। खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में जिले में 104798 किसान समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु पंजीकृत किया गया है। किसान पंजीयन की अवधि समाप्त होने के पश्चात भी जिले से पंजीयन सुधार हेतु आवेदन प्राप्त हो रहे है जिसमें छत्तीसगढ़ शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा सुधार हेतु किसानों के सुविधा हेतु पंजीयन के संबंध में किसानों से पंजीयन हेतु प्राप्त आवेदन के संबंध में गिरदावरी की स्थिति ज्ञात कर गिरदावरी अपूर्ण/त्रुटिपूर्ण है तो सुधार कार्य कराया जाना है तथा यदि पंजीयन के दौरान धान के वास्तविक रकबे की एंट्री न होकर कम रकबे की एंट्री हो गई हो तो रकबे में सुधार किया जाना है। अतएव ऐसे किसान जिनका गिरदावरी अपूर्ण/त्रुटिपूूर्ण है तो सुधार कार्य एवं यदि पंजीयन के दौरान धान के वास्तविक रकबे की एंट्री न होकर कम रकबे की एंट्री हो गई हो तो रकबे में सुधार हेतु संबंधित तहसील कार्यालय में आवेदन पत्रों के साथ दस्तावेज सहित जमा किया जावेगा।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!