ग्राम पंचायत बिलासपुर में असमय मौतों का सिलसिला जारी,आंकड़ा दर्ज से पार…

खरसिया: रायगढ़ जिले के खरसिया विकासखंड के ग्राम पंचायत बिलासपुर में असमय मौतों का मामला गंभीर होता जा रहा है। अब तक 12 से अधिक लोगों की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो चुकी है, जिससे गांव में भय और चिंता का माहौल बना हुआ है।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से कई लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई है। हालांकि,अब तक इन मौतों के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। कुछ लोगों का मानना है कि किसी अज्ञात बीमारी के कारण ये घटनाएं हो रही हैं, जबकि कुछ ग्रामीण अन्य वजह मान रहे हैं।
निष्क्रियता पर उठे सवाल
गांव में लगातार हो रही मौतों के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई है। ग्रामीणों ने विभाग से इस मामले की गंभीर जांच करने और संभावित कारणों का पता लगाने की मांग की है।
क्या स्वास्थ्य विभाग की टीम करेगी जांच
क्या उपरोक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए विशेषज्ञों की एक टीम गांव में भेजने संभावित कारणों की जांच की जाएगी और आवश्यक कदम उठाए जाएंगे???
ग्रामीणों में भय और आक्रोश
गांव में पिछले कुछ दिनों से हो रही असमय मौतों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वे चाहते हैं कि प्रशासन जल्द से जल्द इस रहस्यमयी घटनाक्रम का कारण पता लगाए और उचित कदम उठाए ताकि आगे कोई जनहानि न हो।
क्या कहते बीएमओ पटेल
डाक्टर अभिषेक पटेल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चपले का कहना ऐसी स्थिति नहीं है हमारे स्वास्थ्य अमला एक्टीव है,अपवाह न फैलाएं…
(नवीनतम अपडेट के लिए जुड़े रहें…)




