खरसियाविविध खबरें

महाशिवरात्रि पर अखिल भारतीय अघरिया समाज, खरसिया की ओर से…

खरसिया। अखिल भारतीय अघरिया समाज इकाई खरसिया के अध्यक्ष हेमन्त पटेल ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सभी स्वजातीय बंधुओं को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। अखिल भारतीय अघरिया समाज इकाई खरसिया के सचिव सह मीडिया प्रभारी नरेंद्र पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि महाशिवरात्रि का यह दिव्य पर्व भगवान शिव की आराधना और भक्ति का विशेष अवसर है।

अध्यक्ष हेमन्त पटेल ने कहा, “देवाधिदेव महादेव की कृपा से समस्त समाज के लोगों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार हो। बाबा भोलेनाथ की असीम अनुकंपा आप सभी पर बनी रहे।”

नमस्ते नमस्ते विभो विश्वमूर्ते, नमस्ते नमस्ते चिदानन्दमूर्ते,
नमस्ते नमस्ते तपो योगगम्य, नमस्ते नमस्ते श्रुतिज्ञानगम्य.

महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व पर अघरिया समाज द्वारा विभिन्न धार्मिक आयोजनों की योजना बनाई गई है। श्रद्धालु भगवान शिव का रुद्राभिषेक, हवन और भजन संध्या जैसे कार्यक्रमों में भाग लेंगे। समाज के सभी सदस्यों से आह्वान किया गया है कि वे इस शुभ अवसर पर शिव उपासना में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करें।

हर-हर महादेव!

✍️नरेन्द्र पटेल: सचिव,सह मिडिया प्रभारी अखिल भारतीय अघरिया समाज,खरसिया

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!