खरसिया

खरसिया पुलिस की कड़ी नजर: शांतिपूर्ण और सुरक्षित मतदान सुनिश्चित करने फ्लैग मार्च…

खरसिया। नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए खरसिया पुलिस ने अपनी कमर कस ली है। इसी कड़ी में आज शाम 05 बजे पुलिस चौकी से जवानों की फ्लैग मार्च निकाली गई। कानून व्यवस्था को मजबूत करने और नगर में सुरक्षा का माहौल बनाए रखने के उद्देश्य से यह फ्लैग मार्च आयोजित किया गया।

इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व एसडीओपी प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू, भूपदेवपुर थाना प्रभारी सीताराम ध्रुव, चौकी प्रभारी संजय नाग, सब इंस्पेक्टर अमरनाथ शुक्ला सहित खरसिया थाना एवं चौकी की समस्त पुलिस टीम ने किया।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने नगर के विभिन्न इलाकों का निरीक्षण किया और आम जनता को सुरक्षा व शांति का संदेश दिया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।

असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी…

इस दौरान खरसिया पुलिस ने संदिग्ध और असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी भी दी। पुलिस ने साफ संदेश दिया कि अगर कोई भी व्यक्ति अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

खरसिया पुलिस की यह सतर्कता सुनिश्चित करेगी कि नगर निकाय चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो…

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!