खरसिया: शराब के नशे में धुत बाइक चालक ने बाइक सवार की टक्कर,महिला घायल…

खरसिया।खरसिया थाना क्षेत्र के रानीसागर ओवर ब्रिज पर सोमवार को दो मोटरसाइकिलों के बीच भीषण टक्कर हो गई। घटना राष्ट्रीय राजमार्ग 49 पर ढलते दोपहर को हुई, जहां शराब के नशे में धुत एक बाइक सवार (सीजी 13एएन 5224) ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए आगे चल रही दूसरी बाइक सीजी 13ए क्यू3509 को टक्कर मार दी।
हादसे में सीजी 13ए क्यू3509 एक महिला सवार को गंभीर चोटें आई हैं। खरसिया थाना प्रभारी कुमार गौरव साहु को जानकारी मिलते ही 112को भेज महिला को सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक सवार शराब के नशे में था और तेज रफ्तार से मोटरसाइकिल को चला रहा था।
घटना के कारण ओवर ब्रिज पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने जल्द ही नियंत्रित कर लिया।
पुलिस ने अपील की है कि लोग शराब पीकर वाहन न चलाएं और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें।




