
खरसिया।अखिल भारतीय अघरिया समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष पद के लिए चुनावी माहौल गरमाया हुआ है। इस बीच खरसिया के श्रीमती माया गोपाल कृष्ण नायक “देहाती” ने समाज के सभी सदस्यों से अपील की है कि वे रायगढ़ के रहवासी प्रत्याशी दीनदयाल पटेल को त्रिशूल छाप में भारी मतों से विजयी बनाएं।
श्रीमती माया गोपाल कृष्ण नायक “देहाती” ने कहा कि दीनदयाल पटेल ने समाज के उत्थान के लिए लंबे समय से कार्य किया है और उनकी नेतृत्व क्षमता समाज को नई दिशा देने में सक्षम है। उन्होंने कहा, “दीनदयाल पटेल जैसे कर्मठ और ईमानदार व्यक्ति को केन्द्रीय अध्यक्ष बनाना समाज के लिए एक ऐतिहासिक कदम होगा।”

समाज के विभिन्न क्षेत्रों से भी दीनदयाल पटेल को समर्थन मिल रहा है। रायगढ़, खरसिया और आस-पास के इलाकों में उनका प्रचार-प्रसार जोर-शोर से चल रहा है। समाज के बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं का कहना है कि पटेल के नेतृत्व में समाज के हितों को प्राथमिकता दी जाएगी।

इस अवसर पर श्रीमती माया गोपाल कृष्ण नायक”देहाती”ने सभी से एकजुट होकर 12जनवरी2025को आठ बजे से तीन बजे तक अपने नजदीकी मतदान केन्द्र पहुंच कर मतदान करने की अपील की और कहा कि समाज की प्रगति के लिए यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है।




