छत्तीसगढ़रायगढ़

धान खरीदी केन्द्रों में किसानों को कोई भी असुविधा ना हो- उच्च शिक्षामंत्री उमेश पटेल

उच्च शिक्षामंत्री ने पुसौर विकास खण्ड के धान खरीदी केन्द्रों का किया निरीक्षण

रायगढ़ । प्रदेश में इस वर्ष धान खरीदी का कार्य 1 दिसंबर 2020 से प्रारंभ हो गया है। उच्चशिक्षा मंत्री उमेश पटेल अपने रायपुर प्रवास से नंदेली आते ही अपने क्षेत्र के पुसौर विकासखण्ड में संचालित धान खरीदी केन्द्रों के निरीक्षण करने तथा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धान खरीदी केन्द्रों पर पहुंचे किसान पुत्र ने धान बेचने आये किसानों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल पूछे ज़मीन स्तर पर धान खरीदी के गतिविधियों को धान की बोरी में बैठ जाने हाल चाल…

उच्च शिक्षामंत्री पटेल निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को किसानों की सुविधानुरूप कार्य करने का दिशा निर्देश दिये।

आज के निरीक्षण में पहले गोर्रा धान खरीदी केन्द्र पहुंचे तथा वहां आवश्यक जानकारी लिये व किसानों को बताये कि राज्य शासन ने आदेश जारी किया है अगर किसी किसान का गिरदावरी कार्य अपूर्ण या त्रुटिपूर्ण हो तो एस.डी.एम./तहसील कार्यालय में किसान आवेदन करें सुधार किया जावेगा साथ ही किसी भी किसान का रकबा कम एण्ट्री है तो आवेदन करने पर वास्तविक रकबा को एण्ट्री किया जावेगा किसानों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

सरकार किसानों के साथ है। सरकार किसानों के सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए धान खरीदी कर रही है ताकि किसानों को कोई परेशानी न हो। मंत्री पटेल अगला धान खरीदी केन्द्र तेलीपाली पहुंचे और वहां भी आवश्यक दिशा निर्देश दिये एवं किसानों से मिलकर हाल-चाल जाना।

इसी तरह तेतला, तिलगी, बड़े भण्डार, जतरी, नावापारा माण्ड धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये कि किसानों के सुविधानुरूप कार्य करें तथा किसानों को कोई भी परेशानी ना हो। आज के धान खरीदी केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान मंत्री पटेल के साथ आस-पास के जनप्रतिनिधि, सरपंच, बी.डी.सी., डी.डी.सी. आदि उपस्थित रहे…

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!