आध्यात्मखरसियाछत्तीसगढ़रायगढ़रायपुर

खरसिया: श्रद्धा और उल्लास से भरा श्री श्री 1008 श्री महाकाली मेला,विधायक उमेश पटेल ने की प्रदेश,क्षेत्रवासियों के लिए मंगल कामना…

खरसिया।रायगढ़ जिले के खरसिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रॉबर्टसन,चपले और बड़े डुमरपाली में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री श्री 1008 श्री महाकाली पूजा एवं भव्य मेला का आयोजन भक्ति और आस्था के माहौल में किया जा रहा है।

31 अक्टूबर से शुरू होकर 04 नवंबर तक चलने वाले इस मेले का समापन शांतिजल, मूर्ति विसर्जन और प्रसाद वितरण के साथ होगा।

आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से परिवार सहित मेले में आने का आह्वान किया है, ताकि वे माता रानी का आशीर्वाद लेकर अपना जीवन सुख-शांति और समृद्धि से भर सकें। हर दिन माता रानी की भव्य पूजा,जस गीत, नाटक, सिनेमा, डांस, सर्कस, झूला जैसे कई आकर्षण श्रद्धालुओं को एक अद्भुत अनुभव देंगे।

इस पावन आयोजन के दौरान शराब,मांस और अंडा के सेवन और विक्रय पर पूरी तरह से प्रतिबंध है, जिससे श्रद्धालु एक पवित्र वातावरण में अपनी भक्ति को साकार कर सकें।

https://twitter.com/umeshpatelcgpyc/status/1852202419272155239?t=Rbr56K4X9ExhmC4AS3JOiA&s=19

इस अवसर पर खरसिया विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक उमेश पटेल ने माता रानी का आशीर्वाद लेते हुए प्रदेश सहित क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि और कल्याण की मंगल कामना की।

उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में एकजुटता,भक्ति और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। खरसिया विधायक उमेश पटेल ने क्षेत्रवासियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए मेले में सहभागिता के लिए सभी को आमंत्रित किया।

खरसिया विधायक उमेश पटेल

यह मेला केवल एक धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि लोगों के बीच प्रेम,आस्था और परंपराओं को संजोए रखने का एक अद्वितीय अवसर है। माता रानी के चरणों में सर झुकाते हुए,श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना कर रहे हैं।

Show More

Gopal Krishna Naik

Editor in Chief Naik News Agency Group

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!